हल्द्वानी। बैंक खातों से अपने आप पैसा गायब होने से नाराज़ इंट्राक कंपनी के कर्मियों ने गुरुवार को रुद्रपुर नैनीताल रोड स्थित एक्सिस बैंक के बाहर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनके खातों से निकला पैसा वापस नहीं दिया गया तो वह बैंक में तालाबंदी कर धरना शुरू कर देंगे।
गुरुवार को इंट्राक कंपनी के तमाम कर्मचारी एक्सिस बैंक के बाहर जमा हुए। इस दौरान उन्होंने प्रदर्शन कर बैंक की लापरवाही पर रोष जाहिए किया। इस दौरान इन्होंने बैंक प्रबंधन पर लापरवाही और उनकी शिकायत की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि फैक्ट्री के श्रमिकों से खुद पैसा कैसे गायब हुआ इसकी शिकायत प्रबंधक से की जा चुकी है। बावजूद इसका उन्हें अबतक कोई जवाब नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि बैंक प्रबंधन की लापरवाही के चलते ही उनके खाते से पैसा गायब हुआ है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनके बैंक खातों से निकला पैसा वापस नहीं किया गया तो वह बैंक दफ्तर में तालाबंदी कर धरना शुरू कर देंगे। इस मौके पर उदय सिंह,कैलाश कुमार,राजेश मंडल,हरवीर सिंह,दीपक,जमशेद समेत इंटक यूनियन से जुड़े तमाम श्रमिक नेता मौजूद रहे।