महिलाओं को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

Spread the love

हल्द्वानी। सामाजिक संस्था महिला अधिकार मंच की पहल पर तमाम संस्थाओं से जुड़ी महिलाओं ने स्कूटी रैली निकालकर महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहकर ही महिला हिंसा की घटनाओं से बच सकती हैं।
बुधवार को हल्द्वानी में सामाजिक संस्था सरल,प्रयास, द हंगर प्रोजेक्ट,ग्रामीण संघ, पर्वतीय उत्थान समिति से जुड़ी महिलाओं ने उमड़ते 100 करोड़ कार्यक्रम के तहत स्कूटी रैली निकाली। इस दौरान महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। महिलाओं का आह्वान किया गया कि वह अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के साथ ही महिला हिंसा का भी विरोध करें। ताकि समाज में लगातार बढ़ रही महिला हिंसा की घटनाओं को कम किया जा सके।
महिला अधिकारों के प्रति जागरूक किए जाने को लेकर विमर्श संस्था नैनीताल की ओर से बुधवार को गोष्ठी का आयोजन किया गया। उमड़ते सौ करोड़ नामक कार्यक्रम में विभिन्न संस्थाओं की महिलाओं ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में विमर्श इस संस्था की अध्यक्ष कंचन भंडारी ने महिलाओं को विभिन्न अधिकारों की जानकारी दी गई। इसके बाद मालरोड पर रैली के माध्यम से महिलाओं को जागरूक भी किया जाएगा। इस मौके पर गायत्री, भावना, उपासना, हेमा, मोहनी, हरीश, विनोद समेत तमाम महिलाएं मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *