वन एवं पर्यावरण मंत्री कल कोटद्वार में

Spread the love

पौड़ी। प्रदेश के वन एवं वन्य जीव, पर्यावरण एवं अपशिष्ट निवारण, श्रम एवं सेवायोजन, आयुष तथा आयुष शिक्षा मंत्री डॉ0 हरक सिंह रावत 17 व 18 फरवरी को कोटद्वार क्षेत्र के दो दिवसीय भ्रमण पर रहेगें।
जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार काबीना मंत्री डॉ0 रावत कल 17 फरवरी को कोटद्वार क्षेत्र के एक रिजार्ट में विश्व हिन्दू परिषद, सत्तीचौड़ में शिवत्व दर्शन धमार्थ सेवा ट्रस्ट की पहल पर आयोजित कर्यक्रम में शिरकत करेंगे। डॉ0 रावत 18 फरवरी को देवी रोड स्थित वैडिंग प्वाइंट कोटद्वार में अद्र्घसैनिक संगठन द्वारा आयोजित सम्मान समारोह तथा अमर उजाला की पहल पर आयोजित शापिंग फेस्टिवल में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। अपर जिलाधिकारी रामजी शरण शर्मा ने उप जिलाधिकारी व पुलिस प्रशासन को कार्यक्रम में सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद करने के निर्देश दिये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *