पैसों के लेन-देन को लेकर क्या यह नियम आप जानते हैं। नहीं तो यहां जान लीजिए, आपको बड़ी परेशानी से बचाएगा।
दरअसल, अब अगर आपको किसी को भी ढाई लाख रुपये की चेक या आरटीजीएस करना है तो इसके लिए आपको पैन नंबर देना जरूरी होगा
हालांकि पहले यह नियम बैंकों में नहीं था, लेकिन हाल ही में यह सभी बैंकों में जारी किया गया है। बैंकों के लिए यह प्रावधान आम बजट के दौरान किया गया है।
बैंक अधिकारियों का कहना है कि, यह पैसा किसी आय के जरिए आया हो या नहीं, अगर लेन देन करना है तो पैन जरूरी होगा।
वहीं बैंकों में पचास हजार रुपए के लेन देन को लेकर भी आधार देना अनिवार्य होगा। इसके बिना आप पैसों का लेन देन नहीं कर पाएंगे।