कांग्रेस ने सैनिकों को बनाया बेवकूफ: जोशी

Spread the love

रूद्रपुर। मसूरी विधायक गणेश जोशी ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस सरकार ने सैनिकों को बेवकूफ बनाया है। जबकि भाजपा सरकार लगातार सैनिकों का सम्मान कर रही है। उन्होंने कहा कि 25 फरवरी को हल्द्वानी में वीरता सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। इसमें सीएम त्रिवेंद्र रावत भी मौजूद रहेंगे। मसूरी विधायक और वीरता सम्मान समारोह संयोजक जोशी शनिवार को ब्लॉक सभागार में पूर्व सैनिकों की समस्याएं सुन रहे थे। पूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष गबर सिंह रावत ने काशीपुर में पूर्व सैनिकों के लिए विश्राम गृह या मिलन केंद्र खोलने की मांग रखी। कहा कि उत्तराखंड आंदोलन में सभी ने संघर्ष किया है। आंदोलन के दौरान शहीद आंदोलनकारियों के परिजनों को ही पेंशन दी जाए। अन्य लोगों को दी जाने वाली पेंशन की राशि जरूरतमंदों में खर्च की जाए। विजय पथ पूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष वचन सिंह नेगी ने कहा कि सेवा के बाद जो पूर्व सैनिक 75 साल से ऊपर हों, उन्हें भी सम्मानित किया जाना चाहिए। पूर्व सैनिकों पर भू माफिया अत्याचार कर रहे हैं। प्रशासन से ऐसे मामलों में सहायता मिलनी चाहिए। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों के घरों पर मेन रोड से सड़क और उनके नाम से द्वार बनाने की मांग की। विधायक जोशी ने समस्याओं को मुख्यमंत्री के सामने रखकर निराकरण का आश्वासन दिया। कहा कि 25 फरवरी को हल्द्वानी में आयोजित वीरता सम्मान समारोह में 200 से अधिक पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम संचालन मंगल सिंह ने किया। यहां सीएम के ओएसडी धीरेंद्र पवार, पंचम सिंह, शमशेर सिंह, ब्लॉक प्रमुख गुरमुख सिंह, गोविंद सिंह, गिरीश तिवारी, मोहन बिष्ट, सुरेंद्र बिष्ट आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *