12वीं के छात्र को ट्रक ने कुचला

Spread the love

रूद्रपुर। चाचा की शादी के लिए टेंट का सामान बुक कर घर लौट रहे युवक की बाइक को ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में युवक की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया है। ग्राम दभौरा टांडा निवासी चिरंजीलाल के बेटे राजेंद्र सिंह की रविवार को ग्राम हरियावाला बारात जानी है। शनिवार को राजेंद्र का भाई वीर सिंह (26) और जीबी पंत इंटर कॉलेज काशीपुर में 12वीं में पढ़ने वाला भतीजा अमित सिंह (18) पुत्र सुखवीर सिंह मोटरसाइकिल से टेंट का सामान बुक कराने काशीपुर आए थे। यहां से लौटते वक्त बाजपुर रोड स्थित चीमा पेपर मिल के पास सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में अमित सिंह की मौत हो गई। जबकि वीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे रामनगर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। साथ ही ट्रक को कब्जे में ले लिया। हादसे ने शादी की खुशियां मातम में बदलीकाशीपुर। सड़क हादसे में दूल्हे के भतीजे की मौत होने से परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गई। हादसे में घायल दूल्हे का भाई जिंदगी की जंग लड़ रहा है।थाना आईटीआई क्षेत्र के ग्राम दभौरा टांडा निवासी चिरंजीलाल के बेटे राजेंद्र सिंह की रविवार को ग्राम हरियावाला बारात जानी है। घर में सभी रिश्तेदार पहुंचे हुए हैं। घर में हंसी-खुशी शादी की तैयारियां चल रही थीं। शनिवार को विवाह समारोह आयोजन के लिए टेंट बुक कराने राजेंद्र का भतीजा अमित सिंह (18) अपने चाचा वीर सिंह (26) के साथ काशीपुर आया हुआ था। यहां से लौटते वक्त यह हादसा हो गया। हादसे में मारे गए अमित सिंह के ताऊ चंद्रभान सिंह ने बताया कि अमित तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। वह मां रजनी, पिता सुखवीर सिंह, भाई अमन और दीपक को रोता-बिलखता छोड़ गया है। बताया कि अमित के पिता चूड़ी-बिंदी बेचने का काम करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *