पांच दिन होटल में लड़की के साथ की मौज-मस्ती, ऐसा क्या हुआ कि 6वें दिन हुआ बुरा हाल

Spread the love

अपनी फेसबुकिया प्रेमिका से मिलने दिल्ली से यहां पहुंचे प्रेमी को इश्कबाजी महंगी पड़ गई। पढ़िए यह चौंकाने वाली खबर… वह पांच दिन तक शहर के एक होटल में प्रेमिका के साथ मौज-मस्ती करता रहा और जब जेब खाली हुई तो खुद को सीबीआई अफसर बताकर होटल मालिक को धमकाने लगा। होटल मालिक की शिकायत पर पुलिस ने उसका चालान कर दिया।

पुलिस के अनुसार गली नंबर 83 रोहताश भाटी पांडेय नगर दिल्ली निवासी कुनाल किसलय का फेसबुक के माध्यम से क्षेत्र के एक गांव की महिला से प्रेम प्रसंग हो गया।

प्रेमी को शांतिभंग की आशंका में निरुद्ध किया

युवक प्रेमिका से मिलने दिल्ली से टनकपुर चला आया। वह शहर के होटल में प्रेमिका से मिलता रहा।

जब उसने होटल स्वामी को धमकाया तो शिकायत पुलिस तक पहुंची।

कोतवाल अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि पूछताछ के बाद महिला को छोड़ दिया गया, जबकि प्रेमी को शांतिभंग की आशंका में निरुद्ध किया गया है। प्रेम प्रसंग का यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *