उत्तराखंड: ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर फॉर्च्यूनर खाई में गिरी, तीन लोग घायल

Spread the love

मंगलवार को ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मूल्या गांव में एक  फॉर्च्यूनर कार खाई में गिर गई। सूचना पाकर देवप्रयाग से पुलिस रवाना हो गई। देवप्रयाग के मूल्यागांव में यहां एक फॉर्च्यूनर कार खाई में गिर गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक तीनों घायल दिल्ली के रहने वाले हैं। तीनों ऊखीमठ से दिल्ली जा रहे थे। घायलों को खाई से निकालकर बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उधर, जखोली में मयाली-ममणी-चिरबटिया मोटर मार्ग पर गोर्ती से ममणी की ओर आ रही एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में जीआईसी पांजणा में तैनात शिक्षक अरविंद भदौरिया घायल हो गए। सीएचसी जखोली में उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

मयाली पुलिस चौकी के अनुसार रविवार देर शाम को शिक्षक भदौरिया अपने दो बच्चों के साथ निजी वाहन से किसी को छोड़ने गोर्ती गए हुए थे। वापसी में ममणी पुलिसा के समीप कार अनियंत्रित होकर करीब 40 मीटर खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने शिक्षक को खाई से निकालकर सीधे अस्पताल पहुंचाया। शिक्षक के दोनों बच्चे सुरक्षित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *