अपनी शादी में फूलन देवी के हत्यारे ने कर दिया ऐसा काम, एक बात से जीत ले गया सबका दिल

Spread the love

पूर्व सांसद फूलनदेवी की हत्या करने के मामले में सजायाफ्ता शेर सिंह राणा ने अपनी शादी में एक ऐसा काम कर दिया जिससे उसने सबका दिल जीत लिया।

जी हां, शेर सिंह राणा मंगलवार को छतरपुर मध्यप्रदेश के राजनीतिक घराने से ताल्लुक रखने वाली प्रतिमा राणा के साथ विवाह बंधन में बंध गए। रुड़की के एक होटल में दोनों ने सात फेरे लिए

खास बात यह रही कि शेरसिह राणा ने पत्रकारों के सामने दहेज में दिए गए 31 लाख रुपये कैश और छतरपुर में ससुर के नाम डोलोमाइट की करीब दस करोड़ की खान के कागजात यह कहकर लौटा दिए कि वे दहेज रहित शादी करेंगे।

शेर सिंह राणा ने कहा कि, वे दहेज का विरोध करते हैं। इससे रिश्ते कमजोर होते हैं। कहा कि, शादी बिना दहेज के ही होनी चाहिए।

शादी की रस्म के दौरान प्रदेश के पूर्व खेलमंत्री नारायण सिंह राणा, जूना अखाड़े के मंत्री श्रीमहंत नारायण गिरी जी महाराज, भाई विक्रम सिंह, विजय सिंह और बिजेंद्र सिंह समेत वर और वधु परिवार के सभी लोग और रिश्तेदार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *