डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करते वक्त इस बात पर ध्यान नहीं दिया, तो बैंक खाता हो जाएगा खाली

Spread the love

अगर आप अपने डेबिट कार्ड से पैसे निकालने जा रहे हैं तो ध्यान दें, वरना आप जिंदगभर की कमाई गंवा सकते हैं।

साइबर सिक्योरिटी के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, एटीएम में तभी जाएं जब वहां कोई और न हो

एटीएम में जाते ही जब पैसे निकालें तो पिन नंबर डालते समय की बोर्ड को अपने हाथ से ढक लें। अगर स्कीमर भी लगा होता तो ऊपर लगे ठगों के कैमरे में आपका पिन नहीं आ पाएगा।

जब तक ठगों को पिन पता नहीं चलेगा, तब तक वह आपके खाते से रुपये निकालने में कामयाब नहीं हो सकते। इसलिए यह बात जरूर ध्यान रखें। कार्ड को स्वैप करते समय भी इस बात पर ध्यान दें। वहां भी अपने कार्ड का पिन हाथ से ढककर ही डालें।

अपने डेबिट कार्ड की जानकारी किसी को भी न दें। इससे आपके कार्ड की जानकारी कहीं भी खुल सकती है।

डेबिट कार्ड से पैसे निकालते ही ट्रांजक्शन पूरी होने पर उसे कैंसिल जरूर कर दें। साथ ही वहां से निकली रसीद को भी अपने साथ जरूर ले जाएं। वहां न छोड़ें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *