जिस्मफरोशी के धंधे में तीन युवकों के साथ पकड़ी गई दो बच्चों की मां, हुए कई और खुलासे

Spread the love

सेक्स रैकेट में जब दो बच्चों की मां को पुलिस ने पकड़ा तो सच्चाई जानकर पुलिस भी हैरान रह गई। रेलवे स्टेशन के पास विशु होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश करते हुए हरिद्वार पुलिस ने एक कॉलगर्ल, एक एजेंट और दो लोगों को दबोचा है। सेक्स रैकेट के तार राजधानी दिल्ली से जुड़े बताए जा रहे है। पुलिस ने देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

बुधवार की देर शाम सीओ सिटी प्रकाश देवली को सूचना मिली की रेलवे स्टेशन के पास विशु होटल में सेक्स रैकेट संचालित हो रहा है। सूचना मिलने पर सीओ सिटी की अगुवाई में पुलिस टीम ने विशु होटल में छापा मारा।

होटल में पकड़े गए लोगों से पुलिस ने कोतवाली लाकर की गई पूछताछ की। पूछताछ में सामने आया कि मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली कॉल गर्ल का दिल्ली से सेक्स रैकेट चला रहे एक शख्स से जुड़ी है।

फेसबुक पर भी बना है एकाउंट

सीओ सिटी प्रकाश देवली ने बताया कि कॉल गर्ल मूल रूप से पखियाबाग थाना माताभंगा जिला जलपाईगुडी पश्चिम बंगाल की रहने वाली है। उन्होंने बताया कि एजेंट राहुल पुत्र राकेश मीणा निवासी निकट भैरव मंदिर धीरवाली ज्वालापुर,  संजय पुत्र लक्ष्मण निवासी कीर्तिनगर टिहरी गढ़वाल, प्रेम पुत्र शेर सिंह निवासी विष्णु लोक कालोनी टेलीफोन एक्सचेंज के पास का रहने वाला है। ये बुधवार को ही यहां आकर ठहरे थे और पांच हजार रुपये रात भर गुजारने के तय हुए थे। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने विशु होटल में आईडी प्रूफ के साथ एंट्री की हुई थी।

फेसबुक पर भी बना है एकाउंट
27 वर्षीय कॉलगर्ल दो बच्चों की मां है और उसका तलाक हो चुका। फेसबुक पर भी उसने अपने नाम से एकाउंट बनाया हुआ है, जिसके कवर पेज से लेकर फेसबुक वॉल पर कई अश्लील फोटो पोस्ट की हुई है। यही नहीं अपना मोबाइल फोन नंबर भी लिखा है, जिस पर बाकायदा कॉल करने की बात भी लिखी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *