अगर आप पेटीएम का इस्तेमाल करते हैं तो ध्यान दें, अब ऐसा न किया तो आपा एकाउंट बंद कर दिया जाएगा। ऐसे में आप इन तरीकों से इसके बंद होने से बचा सकते हैं।
दरअसल, पेटीएम अपने ग्राहकों को सेवाएँ देने से पहले उसकी पहचान सत्यापित कर रहा है। इसके लिए आपको अपने पीटीएम एकाउंट को KYC से जोड़ना होगा।
अगर आप ऐसा करते हैँ तो आपका Paytm Wallet Upgrade हो जाएगा। जिससे आप हर महीने 20 हजार रुपए तक खर्च कर सकेंगे। साथ ही एक लाख रुपए तक की ऑनलाइन शॉपिंग भी कर सकेंगे।
वहीं, अगर आप एक केवाईसी कस्टमर हैं तो आपको स्पेशल ऑफर और कैशबैक भी ज्यादा मिलेगा। साथ ही पेटीएम बैंक में भी जीरो बैलेंस से खाता खोल सकेंगे।
इसके लिए आप ये तरीका अपना सकते हैं। अगर आपने पेटीएम डाउनलोड किया हुआ है तो एप में सबसे ऊपर ही आपको केवाईसी का ऑपशन दिखेगा। वहीं अगर आप नया डाउनलोड कर रहे हैं तो प्रोफाइल पर जाकर भी आप ये ऑपशन देख सकते हैं।
इसके बाद आपको Request Now का ऑपशन दिखेगा। इस पर आप पहला 12 अंको का आधार नम्बर इसमें लिखें, दूसरा आधार कार्ड में आपका जो नाम है उसे लिखे, तीसरा I agree to the Terms & Conditions के सामने वाले बॉक्स पर टिक करें। इसके बाद Proceed पर टैप करके आगे बढे।
अब आपके सामने दो ऑपशन आएंगे। अगर आप Visit a KYC Center चुनेंगे तो आपको इसके लिए पीटीएम के नजदीकी सेंटर जाना होगा। लेकिन अगर आप Request a Visit ऑपशन चुनेंगे तो आपको एड्रेस लिखा दिखेगा। जिससे आपका केवाई डन होगा।
इसके बाद आपको प्वाइंटमेंट की रिक्वेस्ट के लिए एजेंट को दिए गए पते पर डॉक्यूमेंट वैरीफाई का ऑपशन आएगा। डन के बाद आपको 48 घंटे के अंदर एजेंट की कॉल आएगी। वह आपके घर आएगा और आप वहां अपना बॉयोमेट्रिक और आधार नंबर दें। आपका केवाईसी डन हो जाएगा। इसके बाद आपके मोबाइल पर इसका एसएमएस आ जाएगा।