देहरादून, देवभूमि पत्रकार यूनियन की ओर से होली पर रंगोत्सव आयोजित किया गया। समारोह में दर्शक लोकगीतों पर जमकर थिरके तथा लोक रंगों की छटा ने अद्भुत रंग बिखेरे। समारोह में हर कोई रंगों से सराबोर दिख। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नानक म्यूजिकल शिवा आर्ट ग्रुप द्वारा प्रस्तुत झांकी श्री राधा कृृष्ण की फूलों के संग होली रही। जिसने सभी का मन मोहा वहीं सारे गामा की सुविख्यात गीतकार सोनिया आनन्द के गीतों समां बांधा।
टी.वी व स्टेज कलाकार पाशा खान द्वारा प्रस्तुत मीमीक्री व गीतों ने समारोह में वाहवाही लूटी। फोक सिंगर सन्नी सिंह ने भी गीतों की सुन्दर प्रस्तुति दी। डी.आई.डी. सुपर माॅम की फाइन लिस्ट, माॅडल व डांसर नीति सक्सेना ने भी श्रोताओं को प्रभावित किया। अमर उजाला, सर्च टेलेन्ट-सुपर टेलेन्ट डांसिग लाव्यगणय मलिक, हर्षिता मित्तल द्वारा डांस टनटनाटन, प्रशान्त थापा द्वारा ‘‘दिल तो बच्चा है जी’’ डांस ने तालिया बटोरी, नानक द्वारा भजन प्रस्तुति सराहहनीय रही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता उमेश अग्रवाल, उ.प्र. की पूर्व राज्यमंत्री आभा बड़थ्वाल, उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष अशोक वर्मा, कृषि उत्पादन मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष रविन्द्र आनन्द जन सेवा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगराम विशिष्ट अतिथि मंच पर पं. रामेश्वर दत्त शर्मा, यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष विजय जायसवाल, वरिष्ठ शायर प्रेमसाहिल पुनीश सक्सेना, विशम्भरनाथ बजाज, उपस्थित थे। संचालन यूनियन के प्रदेश महासचिव डाॅ. वी.डी. शर्मा ने किया। संयोजक राज छाबड़ा, सहसंयोजक बालेश गुप्ता, जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह, महासचिव राजेश जुयाल, एस.एन. उपाध्यक्ष ने प्रतिभागियों को पुस्कार वितरण किया। कार्यक्रम में कूपन विजेताओं को नकद पुरस्कार भी प्रदान किये गए। यूनियन की जिला कार्यकारिणी ने आभार व्यक्त किया।