उत्तराखंड: मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट बारिश-बर्फबारी के आसार,दिल्ली व आसपास के इलाकों में छा गया अंधेरा

Spread the love

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में ऊंचाई वाले कई स्थानों पर सोमवार और मंगलवार को बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में तेज हवाएं चल सकती हैं। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने इसका अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चल सकती हैं। इसे लेकर भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।

सोमवार सुबह एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। विक्षोभ के कारण उत्तर में पहाड़ी इलाकों में रुक-रुक कर हो रही बारिश और बर्फबारी के कारण दिल्ली-एनसीआर में का मौसम भी बदल गया है। आज सुबह दिल्ली व आसपास के इलाकों में अंधेरा छा गया। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान अनुमान है कि आज दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही दिल्ली वालों को गर्मी से भी राहत मिल सकती है।

अगले दो दिनों तक दिल्ली में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है। इस वजह से इस सप्ताह के अंत तक सूरज की तेज तपिश से राहत मिल सकती है। अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 34 व न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस बने रहने की संभावना है। 

प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार अधिक 35.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य के बराबर 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पिछले 24 घंटों में हवा में नमी का अधिकतम स्तर 30 से लेकर 90 फीसदी दर्ज किया गया। 

दिल्ली के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स इलाके में अधिकतम तापमान सबसे अधिक 37.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां का न्यूनतम तापमान भी सबसे अधिक 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *