VIDEO : लोकतंत्र की हत्या बंद करें केंद्र सरकार ,देशभर के कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं के 5000 से अधिक टि्वटर अकाउंट बंद।

आज उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार का पुतला दहन करके विरोध प्रदर्शन किया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध के दौरान मीडिया को बताया कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जी के खाते को ब्लॉक करने के साथ-साथ ट्विटर ने देशभर के कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं के 5000 से अधिक टि्वटर अकाउंट बंद करने का या फिर उनसे छेड़छाड़ करने का कार्य किया है।
पार्टी का अधिकारिक हैंडल भी ब्लॉक कर दिया गया है ।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस कार्रवाई के पीछे भाजपा का हाथ होने का आरोप लगाया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर लिखी पोस्ट में कहा कि ट्विटर की कार्यवाही जनता की आवाज पर कठोर हमला है।
केंद्र सरकार के दबाव में आकर जिस तरह से ट्विटर हरकत कर रहा है उससे पता चलता है कि भाजपा को राहुल गांधी और कांग्रेस का कितना खौफ हो चुका है। पिछले दिनों दिल्ली में दुष्कर्म पीड़िता बच्ची को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा आवाज उठाई गयी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा यदि शोषितों की आवाज़ उठाना अपराध है तो यह अपराध हम बार बार करेंगे।
कांग्रेस के सोशल मीडिया संयोजक अमरजीत सिंह जिनका टि्वटर अकाउंट भी बंद कर दिया गया है उन्होंने इसे दमनकारी नीति और भाजपा की साजिश करार दिया है। सोशल मीडिया संयोजक अमरजीत सिंह ने बताया कि वह विरोध प्रदर्शन के रूप में सोशल मीडिया पर एक मुहिम केंद्र सरकार के खिलाफ चलाएंगे जिसमें हर #मैंभीराहुल के नाम से कांग्रेस कार्यकर्ता अपने पेज पर अपनी बात रखेंगे ।उत्तराखंड कांग्रेस की गढ़वाल मीडिया प्रभारी गरिमा मेहरा दसोनी ने ट्विटर की इस हरकत का पुरजोर विरोध करते हुए कहा की यह लोकतंत्र में विरोधी स्वरों को चुप कराने का षड्यंत्र है।दसौनी ने कहा यह लोगों के मूल अधिकार पर भाजपा के दबाव में ट्विटर के द्वारा कि गयी इस हरकत का कांग्रेस पुरजोर विरोध और निंदा करती है। दसोनी ने कहा कि कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी वह इस दमनकारी नीति के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक विरोध प्रदर्शन करके केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोल करेगी तथा इतनी आसानी से लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की आज़ादी पर कुठाराघात नही होने देगी। दसोनी ने कहा कि एक स्वस्थ लोकतंत्र के लिए मजबूत विपक्ष का होना जरूरी है लेकिन जिस तरह का तानाशाही रवैया भाजपा के द्वारा अपनाया जा रहा है उससे देश का भविष्य खतरे में दिखाई पड़ता है ।प्रदर्शन में मुख्यतः अमरजीत सिंह, प्रदेश संयोजक, सोशल मीडिया विभाग ,उपाध्यक्ष श्री विशाल मौर्या, गढ़वाल मंडल मीडिया प्रभारी गरिमा मेहरा दसौनी, वरिष्ठ प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी आर पी रतूड़ी,प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र शाह,अनिल रावत, प्रदेश सचिव शांति रावत रश्मि पटवाल पिंकी नेगी ,पुनीत चौधरी, मोहन काला , महेश जोशी, कार्तिक चांदना ,मनोज नवानी, अर्पित गौतम, संदीप चमोली, नवीन कुकरेती, भपेंद्र नेगी, साहिल खान इत्यादि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

भाजपा पार्टी ही नही एक परिवार है । मंडल अध्यक्ष आंनद बिष्ट।

रिपोर्ट ललित जोशी छायाकार धर्मा चन्देल।नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में भाजपा मंडल नैनीताल के सदस्यता अभियान…

नैनीताल : आयुक्त कुमाऊं सुशील कुमार ने मड़ल के अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक।

रिपोर्ट ललित जोशी छायाकार धर्मा चन्देल।नैनीताल। सरोवर नगरी केएल डी ए सभागार में आयुक्त कुमाऊॅ मण्डल…

अमृत महोत्सव साप्ताहिक कार्यक्रम सयुंक्त रूप से मनाया।

रिपोर्ट । ललित जोशी छायाकार धर्मा चन्देल।नैनीताल । सरोवर नगरी नैनीताल में छावनी परिषद स्त्री मुक्ति…

प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से दी रक्षा बन्धन शुभकामनाएं।

रिपोर्ट ललित जोशी छायाकार धर्मा चन्देल। नैनीताल । भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यहाँ भीमताल…

माँ नन्दा सुनन्दा देवी महोत्सव को लेकर बैठक हुई।

रिपोर्ट ललित जोशी छायाकार धर्मा चन्देल।नैनीताल । सरोवर नगरी में माँ नन्दा सुनन्दा देवी महोत्सव का…

नैनीताल : नगर पालिका परिषद के 9 सभासदों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को नैनीताल की ज्वलंत समस्याओं के लिये दिया ज्ञापन।

रिपोर्ट ललित जोशी छायाकार धर्मा चन्देल।नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल से नगर पालिका परिषद के 9 सभासदों…

पेंशनरों का ऑनलाइन और ऑफलाइन जीवित प्रमाणपत्र अपडेट न होने से अटक गई पेंशन

कोरोना के चलते लंबे ब्रेक के बाद पेंशनरों का ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से सत्यापन किया…

नैनीताल : स्वरोजगार को बढ़ाने की पहल कर रहे हैं जिलाधिकारी धीराज गर्व्याल

रिपोर्ट । ललित जोशी छायाकार धर्मा चन्देल।नैनीताल । जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के विशेष प्रयासों से…

नैनीताल : सलाहकार समिति की बैठक में जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने दिये निर्देश।

रिपोर्ट ललित जोशी छायाकार धर्मा चन्देल।नैनीताल । जिला युवा कार्यक्रम सलाहकार समिति की बैठक जिलाधिकारी धीराज…

सरकार का मूल उद्देश्य है हर गांव तक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना । गोरखा।

रिपोर्ट ललित जोशी छायाकार धर्मा चन्देल।नैनीताल। उत्तराखंड के अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री पी.सी.…

बरसात में पनपने वाले कीट पतंगों से निजात दिलाने की सभासद मनोज ने की पहल।

रिपोर्ट – ललित जोशी छायाकार धर्मा चन्देल। नैनीताल । सरोवर नगरी नैनीताल में नगर पालिका सभासद…