बाइक रपटने से एक की मौत, एक घायल

Spread the love

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर व्यासी के समीप बाइक सवार दो युवक बाइक अनियंत्रित होकर रपटने से जख्मी हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को आपातकालीन सेवा से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। मुनिकीरेती पुलिस के मुताबिक ऋषिकेश से व्यासी की ओर जा रहे बाइक सवार दो युवक अपराह्न करीब चार बजे व्यासी के समीप रपटकर गिर गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को आपातकालीन 108 सेवा से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान बहादुर मांझी पुत्र भगवान मांझी निवासी कुसुड़ी, थाना रायगढ़, दुमका, झारखंड की मौत हो गई। थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष उपाध्याय ने बताया कि बाइक सवार दूसरे युवक सचिन की हालत भी नाजुक बनी हुई है। शव का पंचनामा भर उसे सोमवार को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जाएगा। बताया कि दोनों बदरीनाथ राजमार्ग पर आलवेदर रोड के निर्माण में जेसीबी ऑपरेटर बताए जा रहे हैं। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *