महिला मंगल दल की महिलाओं को किया स्वरोजगार के लिए दक्ष

Spread the love

डोईवाला। युवा कल्याण और प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से महिला मंगल दल के लिए चलाए गए 21 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। समापन पर प्रशिक्षित महिलाओं को प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया। कालूवाला ग्राम पंचायत में विभाग की ओर से महिला मंगल दलों से जुड़ी महिलाओं के लिए फल संरक्षण कार्यक्रम के तहत 21 दिवसीय व्यावसायिक रोजगारपरक प्रशिक्षण दिया गया। समापन पर मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी धीरेंद्र पंवार ने प्रतिभागी महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पंवार ने कहा कि स्वरोजगार को आत्मसात कर महिलाएं अपनी आर्थिकी को मजबूत बना सकती हैं।

महिलाओं को स्वावलंबी बनने के लिए ऐसे स्वरोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रमों में प्रतिभाग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भी स्वरोजगार को बढ़ावा दे रही हैं। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विनीता नौटियाल ने बताया कि महिला मंगल दल की 30 महिलाओं को जैम, जैली, आचार, मुरब्बा, मिक्स आचार, जूस आदि बनाने की विधि सिखाई गई। समापन पर प्रशिक्षित महिलाओं को प्रमाण पत्र दिए गए। समापन पर जिला युवा कल्याण अधिकारी एसएस गुसांई, युवक मंगल दल अध्यक्ष कालूवाला प्रदीप कंडवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनवर सिंह नेगी, महिला मंगल अध्यक्ष सुमन नेगी, प्रतिमा और उषा नेगी आदि मौजूद रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *